
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- विशाल पांडे के सपोर्ट में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स सामने आ रहे हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा,बिग बॉस ओटीटी-3 का थप्पड़ कांड चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को सुंदर कहा था। जब ये बात अरमान को पता चली तब उन्होंने विशाल के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। बिग बॉस ने इस कांड के बाद अरमान को बाहर निकालने के बजाय पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। ऐसे में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भड़क गए हैं। वे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिग बॉस के मेकर्स पर निशाना साध रहे हैं।
कुशाल टंडन ने मांगा न्याय
कुशाल टंडन, जिन्हें बिग बॉस-7 से वॉयलेंस के चलते बाहर कर दिया गया था, उन्होंने ने X पर दो पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘ये बहुत अजीब है, बिग बॉस ओटीटी खराब होते जा रहा है। सच में! थप्पड़ मारना सही है? और एक लड़की जो शादीशुदा है उसको सुंदर कहना गलत? ये कौन-सा जुल्म ढा रहे हो बॉस? जिस कमीने ने थप्पड़ मारा है उसे बाहर करो वरना हर कोई एक-दूसरे को थप्पड़ मारो।’ कुशाल ने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘एक समय था जब बिग बॉस बहुत अच्छा हुआ करता था, अब ये समय है अजीब कंटेस्टेंट्स, अजीब कंटेंट और बिग बॉस के अजीब नियम का। चाटा मारो कंटेंट के नाम पर..। किसी को सुंदर बोलना क्राइम नहीं है।’
अभिनव शुक्ला ने बिग बॉस पर कसा तंज
वहीं अभिनव शुक्ला ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अभी-अभी थप्पड़ क्लिप देखी.. बिग बॉस हर सीजन में जितना ज्ञान देते हैं (जो अब मज़ाक जैसा लगता है) उस हिसाब से तो अरमान को उसी समय घर से बाहर कर देना चाहिए था जब उसने दूसरे कंटेस्टेंट को थप्पड़ मारा था। ये तो बहुत क्लियर पॉलिसी है और कॉन्ट्रेक्ट में भी यही लिखा है। अब इस बात पर बहस कर रहा है कि ये गलत कितना गलत था.. अगर यह इतना गलत है कि लोग अरमान को बाहर करना चाहते हैं तो चलिए गुस्से और टीआरपी के बढ़ने का इंतज़ार करते हैं। बढ़िया है।’





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव