मंगलवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहती हैं आपकी राशि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मंगलवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहती हैं आपकी राशि

राशिफल/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 09 जुलाई 2024, मंगलवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वहीं कर्क राशि के जातकों को आज संयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। असमंजस में होने के चलते किसी फैसले को समय पर नहीं लेंगे, तो वह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज लाभ होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें, अन्यथा आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन घर व कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपका मनोबल थोड़ा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश करें। शिक्षा के क्षेत्र में जातक आज किसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अपने सीनियर से मदद मांग सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। रोजगार के लिए जो जातक लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिलेगी। अपनी ईमानदारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन रहेगा। आपको अपने काम के लिए कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं और किसी नए स्थान पर जा सकते हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, साथ ही पदोन्नति होने का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी और माता-पिता के बीच चली आ रही अनबन के कारण पारिवारिक जीवन परेशानी भरा हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं लेकिन सावधानी से करना होगा। परिजनों के  साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई  समाचार प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरा होने की संभावना है। किसी कार्य से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चल कर लाभदायक साबित होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, पुराने विवाद सुलझेंगे और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों में क्रोध की अधिकता उत्पन्न हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किस धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल बनेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। खानपान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा, परंतु सफलता हासिल होगी। संतान पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। जिन परिस्थितियों में आप असुविधा महसूस करते हैं, उनसे आपको बचना होगा। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बहस और वाद विवाद में पड़ने से बचें। व्यापार करने वाले जातक अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन आप व्यस्त रहने वाले हैं। जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अच्छे से मेहनत करेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी, साथ ही आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। रहन सहन में बदलाव करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे जातकों को आज अधिक लाभ होने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों को आज किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसमें सावधानी बरतें।शिक्षा ग्रह कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है, सफलता जरूर मिलेगी। राजनीति कर रहे जातकों को थोड़ी-सी मेहनत और करनी होगी, जिससे आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होता दिखाई दे रहा है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox