महाकुंभ भगदड़ हादसे की जांच हुई तेज, रडार पर तीन बड़े अफसरों के नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकुंभ भगदड़ हादसे की जांच हुई तेज, रडार पर तीन बड़े अफसरों के नाम


मानसी शर्मा/- प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ हादसे की जांच तेज हो गई है। जांच के रडार पर तीन बड़े अफसर के नाम हैं। इसमें पहला नाम महाकुंभ डीएम विजय किरण आनंद का है। दूसरा नाम महाकुंभ एसएसपी राजेश द्ववेदी और तीसरा नाम महाकुंभ कमिश्नर विजय विश्वास पंत का है। ये तीनों महाकुंभ भगदड़ को लेकर सवालों के घेरे में हैं। हादसे की जांच करने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार मेला क्षेत्र पहुंचे। डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव कुमार सिंह ने संगम नोज पर कल जहां भगदड़ हुई।

वहां पिलर नंबर 158 पर जाकर दौरा किया और समझाने की कोशिश की कि भगदड़ कैसे हुई? हालांकि, महाकुंभ के एसएसपी राजेश द्ववेदी कल ही कर चुके है कि कोई भगदड़ नहीं हुई। डीजीपी और मुख्य सचिव ने वॉच टावर पर चढ़कर पूरे इलाके को डीआईजी वैभव कृष्णा से समझने की कोशिश की और कल ही घटना पर पूरी जानकारी हासिल की। हादसे को लेकर क्या बोले डीजीपी? वहीं, डीजीपी प्रशांत कुमार ने हादसे को लेकर कहा था कि ज्यूडीशिल इन्वेस्टिगेशन चल रही है। उसके बारे में अभी से कैसे बताएं। जांच हो जाने के बाद जानकारी दी जाएगी।

डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह एसएसपी महाकुंभ के ऑफिस में पहुंचे और बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रयागराज हादसे की समीक्षा बैठक में कमिश्नर के बयान का जिक्र किया। महाकुंभ कमिश्नर कर रहे थे अपील बता दें कि महाकुंभ कमिश्नर विश्वास पंत ने संगम क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं से अपील कर रहे थे कि यहां से उठ जाओं नहीं, तो भगदड़ मच जाएगी। कमिश्नर का यह बयान काफी वायरल हुआ था। उनका वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, फिलहाल भगदड़ हादसे की जांच तेज हो गई है। साथ ही ज्यूडीशिल टीम हादसे की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox