‘…उसका नाम बताइए’ अमित शाह ने केजरीवाल से पूछा सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘…उसका नाम बताइए’ अमित शाह ने केजरीवाल से पूछा सवाल

मानसी शर्मा/- दिल्ली रोहिणी इलाके में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल से कई सवाल किए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “AAP-दा को हटाने का मतलब है 10 सालों के अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जवाब देना। 5 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने मौका है कि वे दिल्ली में AAP को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाएं। 10 सालों तक इन्होंने(AAP) पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। ये लोग बहाने बनाते रहते हैं।

दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, सड़कों और गलियों की सफाई होगी। केजरीवाल से सवाल पूछते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है। अरे, केजरीवाल जी कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। आप कह रहे हैं कि जहर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया।

अरे, यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है। लेकिन, आप बताइए दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या? केजरीवाल, चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं- केजरीवाल गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल, चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं, इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं।केजरीवाल जी आपने यमुना को प्रदूषित करके, प्रदूषित पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया है और आपने पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे AAP के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं। जनता से अमित शाह ने किया बड़ा वादा अमित शाह ने कहा कि मैं आपको बताकर जाता हूं कि तीसरी बार आप हमारे विजेंद्र गुप्ता को जिता दीजिए। विजेंद्र गुप्ता के जीतते ही हम रोहिणी को दिल्ली का टॉप विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे, सड़कों और गलियों की शानदार सफाई भी करेंगे और साथ में जल प्रबंधन भी हम करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox