ममता बनर्जी सरकार के वन मंत्री पर ED की कार्रवाई, 20 घंटे के बाद किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता बनर्जी सरकार के वन मंत्री पर ED की कार्रवाई, 20 घंटे के बाद किया गिरफ्तार

मानसी शर्मा /- पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि उनकी सरकार के बन मंत्री को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पहले मंत्री से भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ की। य़ह पूछताछ लगातार 20 घंटे तक चली। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी से पहले मंत्री ने कहा था कि मैं एक बड़ी साजिश का शिकार हुआ हूं। मैं यही कह सकता हूं।

राशन विवरण मामले में ममता बनर्जा का एक मंत्री गिरफ्तार

 जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने कई करोड़ रूपए के कथित राशन वितरण घोटाले के संबंध में राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के घर छापेमारी की थी। इस छापेमारी को लेकर एक अधिकारी ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित राज्य के वन मंत्री मलिक के दो फ्लैट पर थापा मारा। इस कार्रवाई को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है।

वन मंत्री के की ठिकानों पर ईडी की रेड

अधिकारी ने बताया था कि मलिक के पूर्व निजी सहायक के मकानों सहित आठ अन्य फ्लैट पर भी छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में पहले ही एक व्यक्ति को गिरप्तार कर चुके है।  जो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मलिक के साथ कथित तौर पर करीबी संबंध है। वहीं उस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है । साथ ही मंत्री के बैंक खातों की भी जांच जारी है।

क्या है राशन विवरण भ्रष्टाचार मामला

यह घोटाला सार्वजनिक वितरण प्रणाली और कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने हाल ही में राज्य में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम के आवासों की तलाशी ली। कई जगहों पर छापेमारी की थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox