
इंफाल/शिव कुमार यादव/- मणिपुर में चल रही हिंसा के मामले में दो युवकों की हत्या के आरोप में एनआईए ने आरोपी सेमिनलुन गैंगटे को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले नौ दिनों में मणिपुर में गिरफ्तार होने वाला गैंगटे दूसरा आतंकवादी है। 22 सितंबर को एनआईए ने मोइरांगथेम आनंद सिंह को एक आतंकी मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने म्यांमार और बांग्लादेश में उसके नेटवर्क ने मणिपुर संकट का फायदा उठाने की कोशिश की। आरोप है कि आतंकी आरोपी सेमिनलुन गैंगटे मणिपुर में अशांति पैदा करने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश की।

मणिपुर हिंसा मामले में आरोपी आरोपी सेमिनलुन गैंगटे की गिरफ्तारी पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरफ्तारी के लिए उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों सहित पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि इस हिंसा में म्यांमार और बांग्लादेश के कुकी उग्रवादियों के साथ-साथ भारत के कुछ उग्रवादी भी शामिल हैं, यह साबित हो गया है।
मणिपुर हिंसा मामले में आरोपी आरोपी सेमिनलुन गैंगटे की गिरफ्तारी पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का कहना है, “एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में लेने के बाद कल एक प्रेस विज्ञप्ति दी कि मणिपुर में हुई घटना भारतीय संघ के खिलाफ युद्ध छेड़ रही है।”
उन्होंने कहा, “म्यांमार और बांग्लादेश के कुकी उग्रवादियों के साथ-साथ भारत के कुछ उग्रवादी भी हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यह कोई छोटी बात नहीं है। मैं एनआईए, भारत सरकार, मणिपुर के लोगों और विशेष रूप से पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
युवकों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
सीएम ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीबीआई के विशेष निदेशक को मणिपुर भेजा था। उसके बाद दो युवकों के हत्या के आरोपी को अरेस्ट किया गया है।” उन्होंने कहा, “और आज उनके सहयोग से असम राइफल्स, अर्धसैनिक बलों, भारतीय सेना, और राज्य पुलिस के सहयोग से चुराचांदपुर से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है. मैं एनआईए, सीबीआई और सभी केंद्रीय बलों को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
पिछले नौ दिनों में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगटे 22 जून को मणिपुर के क्वाक्टा में हुए कार बम विस्फोट का भी मुख्य आरोपी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 22 जून को एक छोटे पुल के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो एसयूवी में विस्फोट हो गया था, जिसे हिंसा में गंभीर वृद्धि के रूप में देखा गया था। सूत्रों ने तब कहा था कि हमले में प्रशिक्षित आतंकवादियों के हाथों की विशिष्ट विशेषताएं थीं।
लगभग 25 कुकी विद्रोही समूहों ने, जो ज्यादातर चुराचांदपुर में स्थित हैं, केंद्र, राज्य और सेना के साथ त्रिपक्षीय ऑपरेशन निलंबन (एसओओ) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि पिछले नौ दिनों में यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है।





More Stories
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”