उत्तरकाशी/अनिशा चौहान/- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और 10 माह की मासूम पुत्री सलमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जब सभी गहरी नींद में थे। घर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन दुखद रूप से चारों की जान नहीं बचाई जा सकी।

तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल दीवार गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में हाल की भारी बारिश और मकान की जर्जर स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए सहायता की मांग कर रहे हैं।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी