भारत को लगा बड़ा झटका, टॉप-4 से बाहर हुई टीम इंडिया, तीसरे नंबर पर पाकिस्तान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत को लगा बड़ा झटका, टॉप-4 से बाहर हुई टीम इंडिया, तीसरे नंबर पर पाकिस्तान

मानसी शर्मा /-  भारत की सरजमींपर खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप में बीते दिन न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को हरा कर प्वॉइंट्स टेबल में नंबर के पायदान परपहुंच गई है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने अब तक दो मुकाबले खेले है। पहले मैच में उन्होंने इंग्लैंड पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को रौंद दिया। इस जीत से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है।  

वहीं दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है। वहीं चौथे स्थान पर बाग्लादेश की टीम ने कब्जा किया हुआ है। बांग्लादेश की टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं बात करें भारत की तो, टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। लेकिन वो मैच लो स्कोरिंग था। जिसकी वजह से नेट रन रेट बेहतर नहीं हो सका।

पांचवें स्थान पर भारत

वहीं अंक तालिक में भारत की टीम पांचवें स्थान पर है। वहीं रैंकिंग में सभी टॉप की पांच टीमों में अपने पहले मुकाबले जीते है। वहीं छठें नंबर से लेकर 10वें नंबर तक की टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिक में ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान सातवें पायदान पर है। नीदरलैंड की टीम आठवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 9वेंऔर इंग्लैंड की टीम सबसे आखिरी पायदा न पर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox