‘भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है’,नासिक में बोले PM MODI

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 ‘भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है’,नासिक में बोले PM MODI

मानसी शर्मा / –  पीएम मोदी महाराष्ट्र के नासिक दौरे पर हैं। नासिक में पीएम मोदी ने 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया जिसमें पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने नासिक में गोदावरी नदी किनारे स्थित रामकुंड में पूजा भी की।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महा पुरुष को समर्पित है जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।”उन्होंने कहा, ‘आज युवाओं को आधुनिक शिक्षा मिल रही है। आज भारत रिकॉर्ड पेटेंट दाखिल कर रहा है।

 स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। युवा का प्रयास युवा भारत का परचम लहराएगा। भारत नए-नए इनोवेशन कर रहा है। युवाओं को सबसे सस्ता मोबाइल डेटा मिल रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा, INS विक्रांत को देखकर सीना चौड़ा हो जाता है। भारत मैन्युफैक्चरिंग का हब बन गया है। युवाओं के पास इतिहास रचने का मौका है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं को खुला आसामन मिला। युवाओं को हर तरह की छूट दी जा रही है। आज दुनिया में भारत फ्रंट से लीड कर रहा है।’

भारत के युवा हैं प्रेरणा का स्रोत

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे देश के ऋषियों-मुनियों-संतों से लेकर सामान्य मानवी तक, सभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा है। श्री अरबिंदो कहते थे कि अगर भारत को अपने लक्ष्य पूरे करने हैं, तो भारत के युवाओं को एक स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है। श्री अरबिंदो और स्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’

देशवासियों से किया आग्रह

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की, मंदिरों की साफ सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं। आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से अपना आग्रह फिर दोहराऊंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox