PAKISTAN में भीषण ठंड का कहर, 36 बच्चों की मौत,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PAKISTAN में भीषण ठंड का कहर, 36 बच्चों की मौत,

मानसी शर्मा / – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी ज्यादा है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निमोनिया फैल गया है। निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो चुकी है। बढ़ती ठंड से घबराए प्रशासन ने स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रांत में 36 बच्चों की मौत के अलावा स्कूली बच्चों में निमोनिया के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए 31 जनवरी तक प्रार्थना सभा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘पंजाब में भीषण ठंड के कारण निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई। इसके चलते सरकार को 31 जनवरी तक स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाना पड़ा।

पिछले साल 990 बच्चों की मौत हुई

नर्सरी और प्ले स्कूल के बच्चों के लिए 19 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की गई है। इसमें कहा गया, ‘पिछले साल पंजाब में निमोनिया के कारण 990 बच्चों की मौत हो गई।’ पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए निवारक उपाय अपनाने के संबंध में वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ विस्तृत चर्चा की।

स्कूली बच्चों के लिए एडवाइजरी जारी

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए निमोनिया के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बच्चों को मास्क पहनने के लिए भी कहा जा रहा है। साथ ही उन्हें खाने से पहले हाथ धोने और गर्म कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है। सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox