झगड़े में ज्वैलर्स की दो फैमिली ने एक दूसरे पर फेंका एसिड, 5 हुए जख्मी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झगड़े में ज्वैलर्स की दो फैमिली ने एक दूसरे पर फेंका एसिड, 5 हुए जख्मी


मानसी शर्मा / –  ओडिशा के नुआपाड़ा जिलेसे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां व्यापारिक रंजिश को लेकर दो परिवारों में लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर ज्वेलरी साफ करने वाला एसिड फेंक दिया जिससे पांच लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि गुरुवार को व्यापारिक राइवलरी को लेकर दो परिवारों के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर ज्वेलरी साफ करने वाले एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

वहीं खरियार पुलिस स्टेशन के आईआईसी प्रदीप कुमार धरुआ ने बताया, जैसे ही दोनों परिवारों के बीच झड़प बढ़ी तो दोनों परिवारों सोने के आभूषणों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला तेजाब एक दूसरे पर फेंक दिया। हमले में घायल हुए दोनों पक्ष के लोगों को पहले खरियार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिसके बाद तीन लोगों की हालत बिगड़ने पर नुआपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। प्रदीप कुमार ने आगे बताया कि दोनों परिवारों की शिकायत पर दो मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox