भारतीय किसान संघ का दिल्ली कूच कल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय किसान संघ का दिल्ली कूच कल,

-रामलीला मैदान में जुटेंगे 55 हजार किसान, रहेगा रूट डायवर्जन

दिल्ली/- भारतीय किसान संघ की ओर से सोमवार को रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में 50 से 55 हजार किसान व अन्य लोगों के आने की संभावना है। किसान करीब 700 से 800 बस व 4000 प्राइवेट वाहनों में आएंगे। इस कारण रामलीला मैदान व आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली वालों को रामलीला मैदान की तरफ आने से बचने की सलाह दी है।
              दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज के उपायुक्त चंद्र कुमार के अनुसार गर्जना रैली के चलते महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मिंटो रोड गोलचक्कर, अजमेरी गेट, चमनलाल मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट गोलचक्कर हमदर्द चौक तक, भावभूति मार्ग और पहाडग़ंज चौक आदि पाइंट से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा।

इन मार्गों पर आवाजाही बंद की जा सकती है-
उपायुक्त चंद्र कुमार ने बताया कि किसानों के ज्यादा संख्या में आने पर सोमवार सुबह नौ बजे से इन मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है या फिर ट्रैफिक की आवाजाही बंद की जा सकती है। ये मार्ग हैं- बाराखंभा रोड से गुरूनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कमला मार्केट गोलचक्कर से विवेकानंद मार्ग तक मिंटो रोड गोलचक्कर, दिल्ली गेट से गुरूनानक चौक तक जेएलएन मार्ग, गुरूनानक चौक से कमला मार्केट गोलचक्कर तक, चमन लाल मार्ग, आसफ अली रोड की तरफ अजमेरी गेट और झंडेवालान, देशबंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट तक पहाडग़ंज चौक। ट्रैफिक को देखते हुए हालत के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

दिल्लीवासी इन बातों का ध्यान रखे-
पुलिस उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि वह इन मार्गों पर आने से बचे। जो लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन व आईएसबीटी पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पार्किंग में ही अपने वाहनों को पार्क करें। अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox