लखनऊ/शिव कुमार यादव/- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक सभा चुनावों में भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि
यूपी में भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में सिर्फ एक सांसद यानी पीएम मोदी को छोड़कर सभी सांसदों का टिकट काटने जा रही है। साथ ही उन्होने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट बदल देगी। पीएम मोदी अभी वाराणसी से सांसद हैं।
उन्होंने यूपी विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले यह दावा कर सभी को चौंका दिया। साथ ही उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हराएगा। भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा बेरोजगारी और महंगाई कम नहीं कर पाई है। किसानों से किए गए उनके सभी वादे अधूरे हैं। भजापा ने अपने राज में किसानों को सबसे ज्यादा दुखी किया है।
उन्होंने कहा कि पीडीए में 90 प्रतिशत वो लोग शामिल हैं जो कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल है और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, सपा द्वारा कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना प्रत्याशियों की घोषणा करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई