भाजपा की पहली सूची में सीएम सैनी को लाडवा से चुनावी मैदान में उतारने पर दुष्यंत चौटाला ने किया हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा की पहली सूची में सीएम सैनी को लाडवा से चुनावी मैदान में उतारने पर दुष्यंत चौटाला ने किया हमला

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। इस निर्णय के बाद उचाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें करनाल से चुनाव नहीं लड़वाकर लाडवा से उतारना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की पतंग कटी हुई है।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी स्पष्ट किया कि जेजेपी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) मिलकर हरियाणा की तकदीर बदलेंगे और प्रदेश को युवा नेतृत्व प्रदान करेंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए चौटाला ने कहा कि इस गठबंधन की वास्तविकता 12 तारीख के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने चुनाव की तैयारी को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उचाना से जीतने पर पूरे हरियाणा में जीत सुनिश्चित होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox