भवानीपुर उप चुनाव में ममता बनर्जी को लग सकता है झटका, रद्द हो सकता है नामांकन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भवानीपुर उप चुनाव में ममता बनर्जी को लग सकता है झटका, रद्द हो सकता है नामांकन

-ममता बनर्जी के नामांकन को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को की शिकायत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लग सकता है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही है और उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल से है। 30 सितंबर को वोटिंग होनी है। उससे पहले बीजेपी ने ममता के नामांकन पर सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा का कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय ममता ने अपने खिलाफ दर्ज पांच पुलिस मामलों का खुलासा नहीं किया। हालांकि त्रृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है।
                    भवानीपुर उपचुनाव जीतना ममता बनर्जी के लिए आवश्यक है। अगर वह इसमें सफल नहीं होती हैं तो उनकी सीएम की कुर्सी चली जाएगी। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के हाथों चुनाव हारने के बाद ममता के लिए ऐसी नौबत उत्पन्न हुई। इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी को केवल मामलों का खुलासा करने की आवश्यकता थी यदि उनका वास्तव में आरोप पत्र में नाम है।
                       वहीं, भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल के चुनाव एजेंट ने अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए भबनीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि ममता बनर्जी के खिलाफ पांच पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं और वह इन विवरणों का खुलासा करने में विफल रही हैं। आपको बता दें कि ममता बनर्जी के खिलाफ ये सभी पांच मामले असम में दर्ज किए गए हैं। इसी तरह की शिकायत उनके खिलाफ अप्रैल-मई चुनाव से पहले भी दर्ज कराई गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox