अखिलेश ने यूपी के विकास पर कसा तंज,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अखिलेश ने यूपी के विकास पर कसा तंज,

कहा बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही भाजपा सरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रमुख पूरी तरह से मुखर हो गये है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गिरती साख देख उसके कई विधायक अब दूसरे रास्ते तलाशने लगे हैं। जनसाधारण का भरोसा अब समाजवादी पार्टी पर ही है। उन्होने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार जिस विकास का राग अलाप रही है उसमें बच्चों को खाना देने की बजाये बिमारियां परोसी जा रही है। प्रदेश में बच्चे मर रहे है और सरकार जनता को गुमराह कर राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है।
                      अखिलेश ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं व बच्चियां सर्वाधिक अपमानित और दुष्कर्म पीड़िता हैं। प्रदेश का विकास रुका हुआ है। भाजपा के झूठे वादों की लंबी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं।
                     उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपराधियों के आगे बेबस है। भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दोगुनी करने के वादे के बाद कुछ नहीं दिया। राज्य में कानून-व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली है। भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। जनता ने सन् 2022 के चुनाव में भाजपा को विदाई का मन बना लिया है। भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी यूपी में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox