ब्रह्मकुमारी बहन रूपा ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दी शुभकामनाएँ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रह्मकुमारी बहन रूपा ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दी शुभकामनाएँ

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मकुमारी बहन रूपा अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित हुईं और क्षेत्र के सभी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्षा बंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में रक्षा सूत्र बांधना एक ऐसा पवित्र कार्य है, जो व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों और बाधाओं से बचाने का आध्यात्मिक बल प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रक्षा सूत्र ईश्वरीय शक्ति से जुड़ा हुआ एक अदृश्य कवच है, जो भाइयों की सुरक्षा एवं समृद्धि का प्रतीक है।

समारोह के आयोजक एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हमारे पर्व और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं और समाज में एकता, सद्भाव और दीर्घकालीन स्थिरता का आधार बनते हैं।

फेडरेशन के सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर, क्षेत्र के आरडब्ल्यूए के प्रधान, बाजार के व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बहन रूपा ने सभी को राखी बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। प्रमुख उपस्थितजनों में सोलंकी मार्केट के प्रधान हरिश्चंद्र राय, राजापुरी के प्रधान सतबीर, प्रेम मलिक, कन्हैया लाल, सुनील कुमार, जगबीर कुमार आदि शामिल थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox