डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी ने नजफगढ़ ज़ोन के निगम विद्यालयों का किया निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी ने नजफगढ़ ज़ोन के निगम विद्यालयों का किया निरीक्षण

नजफगढ़/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी ने सोमवार को नजफगढ़ ज़ोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राथमिक नगर निगम विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, मिड डे मील की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान अमित खरखड़ी ने द्वारका सेक्टर-4, कापसहेड़ा नंबर-1/2 और कापसहेड़ा नंबर-3/2 स्थित विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नजफगढ़ ज़ोन की DDE एवं अन्य निगम अधिकारी मौजूद थे। द्वारका सेक्टर-4 के विद्यालय निरीक्षण के समय स्थानीय निगम पार्षद रामनिवास गहलोत मौजूद रहे, जबकि कापसहेड़ा के विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान पूर्व निगम पार्षद अनिल यादव भी उनके साथ थे। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ विद्यालयों में सफाई व्यवस्था और टॉयलेट्स के रखरखाव में सुधार की भारी आवश्यकता है। साथ ही कापसहेड़ा नंबर-1/2 में शिक्षकों की भी कमी पाई गई।

इस पर डिप्टी चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित पेयजल और बेहतर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाए व स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक उपलब्ध हो।
अमित खरखड़ी ने कहा, “शिक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है कि बच्चों को बेहतर माहौल में, बिना किसी अवरोध के, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी विद्यालय में पढ़ाई या स्वच्छता को लेकर कोई कमी न रहे।”

उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें, ताकि नगर निगम के विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण में मिसाल बन सकें। शिक्षक मात्र एक निगम के अधिकारी नहीं हैं वो भविष्य निर्माता है इसलिए उनकी जिम्मेदारी समाज में बाकी सभी से कहीं अधिक बनती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox