बॉलीवुड सितारों पर पड़ी ईडी की गाज, रणबीर कपूर समेत 15 स्टार्स को भेजा समन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बॉलीवुड सितारों पर पड़ी ईडी की गाज, रणबीर कपूर समेत 15 स्टार्स को भेजा समन 

मानसी शर्मा / – बॉलीवुड के कई  सितारों की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही है। बता दें कि ईडी ने 15-20 बॉलीवुड सितारों को पूछताछ के लिए एक समन भेजा है। जिसमें से रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को दफ्तर में पेश होने का नोटिस दिया गया है। ईडी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में इन सितारों को तलब किया है।

इस मामले में ईडी की रडार पर आए बॉलीवुड सितारे

दरअसल ईडी ने अपनी छानबीन में पाया कि महादेव बुक ऐप और सट्टेबाजी का यह मामला छत्तीसगढ़ के कुछ पॉलिटीशियन्स, पुलिस ऑफिसर्स और राजनेताओं के साथियों से जुड़ा है। इस सट्टेबाजी ऐप का टर्नओवर करीब 20000 करोड़ रुपये है। जिसके बाद ईडी कई सितारों के घर पर समन भिजवाया है। ईडी ने जिन लोगों को समन भेजा है उसमें आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेगा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक का नाम शामिल है।

क्या है मामला?

दरअसल ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ नाम की एक ऑनलाइन ऐप है। जिसका प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था। इस शादी में परफॉर्म करने के लिए कई सेलेब्स पहुंचे थे। लेकिन इस शादी की एक वीडियो ईडी के हाथ लगी है जिसके बाद सभी को पूछताछ के लिए समन भेजा।

कुछ दिनों पहले ईडी ने मुंबई, भोपाल, कोलकाता के उन हवाला ऑपरेटरों के यहां छापे मारे, जिन्होंने इस इवेंट के लिए रकम मुंबई की इवेंट फर्म को भेजी थी। यहां से सिंगर नेहा कक्कड़, सुखविंदर सिंह, अभिनेता भारती सिंह और भाग्यश्री को परफॉर्म करने के लिए पैमेंट किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox