बॉक्स ऑफिस अपडेट: यामी गौतम, रश्मिका मंदाना और अन्य फिल्मों का हाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    ‘हक’ की स्थिति, यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने रिलीज के 6वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 12.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म ने अभी तक आधा बजट ही वसूल किया है।

‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ठीक कहा जा सकता है। 6वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन अब 10.10 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में रिलेशनशिप और लव स्टोरी को अलग अंदाज में दर्शाया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।

‘जटाधरा’ का हाल
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 6वें दिन केवल 60 लाख रुपये कमाए। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 5.14 करोड़ रुपये ही है। सोनाक्षी ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया है, लेकिन कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की शुरुआत तो अच्छी थी, लेकिन अब कलेक्शन धीमा पड़ गया है। 6वें दिन फिल्म ने सिर्फ 9 लाख रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 12.15 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

‘द ताज स्टोरी’ की स्थिति
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को रिलीज़ से पहले विवादों का सामना करना पड़ा। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 16.82 करोड़ रुपये है। 13वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये कमाए।

‘थामा’ का प्रदर्शन
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ को सिनेमाघरों में 23 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 23वें दिन 45 लाख रुपये कमाए। कुल कलेक्शन अब 132.60 करोड़ रुपये है, जबकि बजट 145 करोड़ रुपये बताया गया है। यानी फिल्म अब तक अपना बजट वसूल नहीं कर पाई है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सफलता
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 23वें दिन 55 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 76.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना अधिक कमाई कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल मानी जा रही है।

हालांकि कुछ फिल्मों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ‘हक’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। बाकी फिल्में धीरे-धीरे कमाई कर रही हैं, जबकि साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox