बुजुर्ग महिलाओं से करता था बैग चोरी, कश्मीरी गेट पुलिस ने धरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुजुर्ग महिलाओं से करता था बैग चोरी, कश्मीरी गेट पुलिस ने धरा

-खुद का बैग झपटा गया तो करने लगा चोरी, 200 से अधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- बुजुर्गों से सहानुभूति दिखाकर उनकी मदद के नाम उनके बैग चोरी करने वाले शातिर अपराधी को आखिर कश्मीरी गेट पुलिस टीम ने पकड़ ही लिया है। आरोपी अभी तक 200 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी खासकर महिला बुजुर्गो को अपना निशाना बनाता था।पुलिस ने आरोपी से 51 बैग व 26 मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
             उत्तरी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि कश्मीरी गेट पुलिस टीम ने एक शानदार काम किया है। जिसमें उसने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों पर अकेली बुजुर्ग महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। महिलाओं को सहानुभूति दिखाने के तौर पर उनका बैग उठाने में मदद करने के बहाने बैग से ही हाथ साफ कर देता था। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 200 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि 3 साल पहले उसका बैग बरेली रेलवे स्टेशन पर किसी ने झपट लिया था इस घटना के बाद से उसने खुद दूसरों का बैग गायब करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज प्रकाश निवासी शालीमार गार्डन, गाजियाबद यूपी के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी को शक न हो इसके लिए वह अच्छे कपड़े पहन कर रखता था। वह अपने पास एक ब्रीफकेस भी रखता। पीड़ितों को झांसे में लेकर आरोपी थोड़ा लंगड़ा भी चलता था। आरोपित को पीड़ित अपना बैग देते तो वह कुछ दूर उनके पीछे-पीछे चलता और मौका मिलते ही फरार हो जाता था। आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया था कि वह टिकट बुकिंग केंद्र पर काम करता है। वहीं पर कई यात्रियों के बैग उसे मिले हैं जिसे बाद में यात्रियों को लौटा दिया जाएगा।
              उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस टीम के एसआई देवेन्द्र अंतिल, एएसआई बाल हुसैन, अनिल, हवलदार देवेन्द्र, विरेन्द्र तिवारी, सिपाही मनीष, कुलदीप, विपुल के साथ-साथ एसएचओ धमेन्द्र कुमार व एसीपी अक्षत कौशल के काम की सराहना की है। पुलिस आरोपी से और मामलों को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox