बुजर्गो की पेंशन प्रणाली में सुधार करें सरकार-पार्षद सैनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुजर्गो की पेंशन प्रणाली में सुधार करें सरकार-पार्षद सैनी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज / बहादुरगढ़ / सिद्धार्थ राव / – बुजर्गो को बुढ़ापा पेंशन बनवाने में हो रही परेशानी को देखते हुए वार्ड -14 के पार्षद जसबीर सैनी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मांग पत्र देते हुए कहा की सरकार को चाहिए की पेंशन प्रणाली में सुधार होना चाहिए l जिन पात्र बुजर्गो के पास  आयु का प्रमाण पत्र नहीं है l उनके लिए मेडिकल जाँच डॉक्टरों के पेनल का प्रावधान किया गया है l यह मेडिकल जांच पहले हर महीने के तीसरे शुक्रवार को बहादुरगढ़ में होती थी l लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह मेडिकल जाँच झज्झर हो रही है l जिस के कारण बुजर्गो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l लोग अपनी सम्मान भत्ता पेंशन बनवाने के लिए भटक रहे है l इसलिए पेंशन के लिए मेडिकल जाँच बहादुरगढ़ में ही होनी चाहिए l व हर महीने की मेडिकल जाँच व्यवस्था रुटीन में होनी चाहिए l जो बुजुर्ग पात्र हो वो किसी भी दिन जाकर अपनी मेडिकल जाँच करवा सके l वही चलने फिरने में असमर्थ बुजर्गो को घर बैठे पेंशन मिलने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए l वही असहाय व चलने फिरने में असमर्थ, विकलांग लोगो की घर बैठे पेंशन बने l नई पेंशन फार्म ज़मा होने पर तीन महीने में आती है l यह एक महीने में आनी चाहिए l विकलांग पेंशन बनवाने का सर्टिफिकेट झज्जर की बजाय बहादुरगढ़ में बनना चाहिए l वही सैनी ने कहा की समय -समय पर वार्डवाइज़ बहादुरगढ़ शहर के सभी वार्डो में पेंशन केम्प लगना चाहिए l ताकि लोगो को लाभ मिले l पार्षद ने सरकार से मांग की सरकार को पेंशन प्रणाली में सुधार करके लोगो को लाभ दिलाना चाहिए l ताकि सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक हो सके l

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox