आपसी सौहार्द व सामाजिक सहभागिता का साक्षात उदाहरण है राहगीरी इवेंट : तरुण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आपसी सौहार्द व सामाजिक सहभागिता का साक्षात उदाहरण है राहगीरी इवेंट : तरुण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज / बहादुरगढ़/ सिद्धार्थ राव/- झज्जर जिला में सकारात्मक संदेश के साथ आयोजित हो रहे राहगीरी कार्यक्रम आपसी सौहार्द व सामाजिक सहभागिता का साक्षात उदाहरण पेश कर रहे हैं। जिले में निरंतर आयोजित हो रहे राहगीरी इवेंट की मुख्यमंत्री कार्यालय विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिस)एवं एडीजीपी ओ.पी.सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झज्जर जिला पुलिस प्रशासन टीम की सराहना की और प्रोत्साहित किया। झज्जर में एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा व डीएसपी शमशेर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झज्जर जिला में अब तक हुई राहगीरी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने बताया कि इस साल अप्रैल से नवंबर माह तक कुल 5 राहगीरी इवेंट झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ शहर में आयोजित हुए हैं जिनमें करीब 16000 आमजन की भागीदारी रही है। उन्होंने बताया कि हर राहगीरी कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित हुआ है और जिले की जनता पूरे उत्साह के साथ राहगीरी में सहभागी बन रही है। उन्होंने श्री ओपी सिंह को बताया कि जहां एक ओर जन भागीदारी अधिक से अधिक रहे इसके लिए इवेंट के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार प्रसार पिं्रट, इलेकट्रोनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है वहीं हर आयु वर्ग के लोगों की कार्यक्रम के दौरान सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा इसमें आयोजित की जाने गतिविधियों की संख्या को बढ़ाने के संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाता है। राहगीरी में जहां सांस्कृतिक मंच से आमज को जोड़ा जा रहा है वहीं खेल गतिविधियों सहित योग क्रियाएं भी राहगीरी में आमजन मानस के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म बन रही हैं।कांफ्रेंस में एडीजीपी ओ.पी.सिंह ने कहा कि प्रत्येक राहगीरी को अच्छा संदेश देने वाले थीम पर आधारित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक जिला को महत्वपूर्ण दिवसों की सूची भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि थीम के विषय से संंबंधित विभाग को भी राहगीरी कार्यक्रम में शामिल करते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी इवेंट में आर्ट एंड कल्चर गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। एडीजीपी ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर राहगीरी आयोजन की फोटो, विडियो आदि शेयर करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्वीटर व वाट्सअप आदि के माध्यम से राहगीरी के फॉलोअर्स की संख्या को बढ़ाया जाए।

रविवार, 24 को बहादुरगढ़ में होगा राहगीरी इवेंट

एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर के रेलवे रोड पर रविवार, 24 नवंबर को राहगीरी इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरू तेग बहादुर सिंह शहीदी दिवस व दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती के मद्देनजर नशा मुक्ति थीम के साथ राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस अवसर पर एएआईपीआरओ दिनेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता चमनलाल, एसएसपी पीए प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox