बीट स्टाफ की सतर्कता से खुली 11 आपराधिक मामलों की परतें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-बीट स्टाफ की बड़ी कामयाबी-कुख्यात ऑटो लिफ्टर आदिल गिरफ्तार

नई दिल्ली/उत्तम नगर/उमा सक्सेना/-     उत्तम नगर थाना क्षेत्र में बीट स्टाफ को बड़ी सफलता तब मिली जब पुलिस ने कुख्यात बदमाश और BC (Bad Character) आदिल उर्फ़ काना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू, 5 चोरी की टू-व्हीलर और 9 मोबाइल फोन बरामद किए।

उसकी गिरफ्तारी से 11 आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी- रात में लगाया गया जाल
27/28 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11 बजे बीट स्टाफ-
HC जगबीर सिंह, HC नवीन, HC मुनीराज, Ct. नमो नारायण और Ct. रमेश-
ने गुप्त सूचना पर DDA पार्क, 100 फुटा रोड, काली बस्ती, उत्तम नगर के पास जाल बिछाया।

कुछ देर बाद एक युवक TVS अपाचे बाइक पर आता दिखा।
संदेह होने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान आदिल उर्फ़ काना, उम्र 30 वर्ष, निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई-जो पहले से ही थाना उत्तम नगर का कुख्यात BC है।

तलाशी में मिला चाकू और चोरी का मोबाइल, बाइक भी निकली चोरी की
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से—
1 बटनदार चाकू
1 चोरी का मोबाइल

और TVS Apache मिली जो थाना मुंडका से चोरी पाई गई।
इस पर FIR दर्ज कर ली गई।

पूछताछ में उगले कई राज – 5 टू-व्हीलर और 9 मोबाइल बरामद
सख्त पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसने अलग-अलग क्षेत्रों से कई बाइक, स्कूटी और मोबाइल चुराए हैं।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने-

4 और टू-व्हीलर (2 बाइक, 2 स्कूटी)
9 मोबाइल फोन
बरामद कर लिए।

इस प्रकार कुल 11 मुकदमों का खुलासा हुआ।

आरोपी का प्रोफाइल
नाम: आदिल उर्फ़ काना
निवासी: ओम विहार, फेज-5, उत्तम नगर
उम्र: 30 वर्ष
रिकॉर्ड: थाना उत्तम नगर का BC, 11 मामलों में शामिल

बरामदगी की पूरी सूची
हथियार और बाइकें
बटनदार चाकू (FIR 0438/2025 – Arms Act)
TVS Apache (PS Mundka से चोरी)
Hero Splendor (PS Uttam Nagar से चोरी)
Hero Splendor (PS Uttam Nagar से चोरी)
Honda Activa (PS ख्याला से चोरी)
Honda Activa (PS तिलक नगर से चोरी)

मोबाइल फोन
Realme, Samsung, Vivo सहित कुल 9 मोबाइल, जिनमें से एक ZIPNET पर चोरीशुदा मिला।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox