मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। सूची में नौ उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। बीजेपी द्वारा जारी की गई इस सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया गया है।
बीजेपी ने अपनी 10वी सूची में यूपी के 7 और प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर पर बीजेपी ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए फिर से कैंडिडेट बनाया है। मैनपुरी से मंत्री जयवीर सिंह को टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने बलिया से पूर्व पीएम स्वर्गीय चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट दिया है तो वहीं इलाहाबाद से रीता जोशी का टिकट काटकर केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। गाजीपुर से पारसनाथ राय तो मछलीशहर से बीपी सरोज चुनाव लड़ेंगे। फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण