सपा का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं को आरक्षण, फ्री शिक्षा और अग्निवीर योजना खत्म करने समेत किए तमाम वादे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सपा का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं को आरक्षण, फ्री शिक्षा और अग्निवीर योजना खत्म करने समेत किए तमाम वादे

मानसी शर्मा / –  समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा पत्र का ऐलान बुधवार को कर किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में यह ऐलान किया। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर विशेष तौर पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। 2025 में जातीय जनगणना, 2029 तक सबको न्याय देने का वादा किया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा। उन्होंने जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का वादा किया। इसके साथ उन्होंने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों से बहाल करने का वादा किया। अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर भाजपा दोबार आई तो कहीं पुलिस, पीएसी में भी तीन साल नौकरी न कर दे। उन्होंने कहा कि गरीबों को घटिया राशन दिया जा रहा है। पोष्टिक राशन नहीं मिल रहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox