आज नहीं होगी संजय सिंह और CM मान की दिल्ली के मुखिया से मुलाकात, जानें क्या है कारण?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज नहीं होगी संजय सिंह और CM मान की दिल्ली के मुखिया से मुलाकात, जानें क्या है कारण?

मानसी शर्मा / –  बुधवार (10 अप्रैल) को सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल जाने वाले थे। आप सूत्रों के मुताबिक के लिए 1 बजे का समय तय किया गया था। लेकिन अब इस ख़बर पर नई जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
ख़बर सामने आ रही है कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री मान और संजय सिंह को सीएम केजरीवाल से मिलने से मना कर दिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने संजय सिंह और सीएम मान की सीएम केजरीवाल से मुलाकात का नया समय बताने की बात कही है। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अपने नियम होते हैं और जेल मैनुअल के हिसाब से जेल प्रशासन चलता है।

अचानक कैंसिल की गई मुलाकात
जेल प्रशासन के सीएम केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत न देने पर आप सूत्रों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि सारी औपचारिकता पूरी हो गई थीं, आज 1 बजे मिलने का समय फिक्स हो गया था, लेकिन अचानक रात में मिलना कैंसिल कर दिया गया।

केजरीवाल ने खटखटाया SC का दरवाजा
वहीं दूसरी तरफ सीएम केजरीवाल से बीते दिन दिल्ली हाइकोर्ट से झटका लगने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। जानकारी के लिए बता दें कि गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ सीएम केजरीवाल ने याचिका दायर की थी। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए अपने फैसले में कहा कि ईडी द्वारा इकट्ठा की गई सामग्री से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची थी। साथ ही राघव मगुंटा और उनके पिता द्वारा भाजपा को पैसे देने के केजरीवाल के दावे पर अदालत ने कहा कि कौन किसे चुनाव लड़ने के लिए टिकट देता है या कौन किसे चुनावी बांड देता है, यह देखना इस अदालत का काम नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox