
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार के जरिए जनता को साधने की कोशिश कर रहें हैं. इस बीच बुधवार 10 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर रहेंगे. शाह आज बिहार के औरंगाबाद जिले में बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे.
शाह आज औरंगाबाद में करेंगे जनसभा
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज औरंगाबाद दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरारू बाजार में सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गया से राजग के हम प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, औरंगाबाद से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस मौजूद रहेंगे.
औरंगाबाद से सुशील कुमार लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि इस बार बीजेपी ने औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह चुनावी मैदान में उतारा है. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है.





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ