मानसी शर्मा/- बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अररिया पहुंचे और यहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से कहा कि इस बार राज्य के चुनाव को लेकर उन्हें चार दीपावली मनाने का संदेश दिया गया है। शाह ने जनसभा में जय श्रीराम के नारे लगवाए और आश्वस्त किया कि बीजेपी चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर करेगी।
लालू प्रसाद पर हमला
अमित शाह ने अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की आलोचना की और कहा कि उनके शासन में राम मंदिर निर्माण में देरी हुई। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया और जल्द ही वहां ध्वजा भी लगेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दीपावली में जो भी चीज़ें खरीदी जाएं, वह स्वदेशी हों।
घुसपैठियों को देश से बाहर
अमित शाह ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम कट रहे हैं।
बिहार में विकास के आंकड़े
गृह मंत्री ने विकास के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 साल में बिहार को 2.8 लाख करोड़ रुपए दिए, जबकि मोदी सरकार ने 2014-2025 तक 16 लाख करोड़ रुपए बिहार को वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से चौथे नंबर तक पहुंचाया और देश को सुरक्षित बनाया।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद