नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि वह किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि BJP ने गुजरात को बर्बाद किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। सूरत समेत कई शहर पानी में डूबे हुए हैं। किसान, युवा और व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं। इसके बाद भी बीजेपी गुजरात में जीतती आ रही है क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था। कांग्रेस पार्टी को बीजेपी को जीत दिलाने के लिए ठेका दिया जाता है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9512040404 पर Missed Call कर गुजरात में AAP से जुड़ें। विसावदर का परिणाम बता रहा है कि जनता ने हमें विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की विदाई तय है और आम आदमी पार्टी की सरकार आने वाली है। अब हमने ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ का आगाज कर दिया है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को AAP से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा, कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। बीजेपी ने विसावदर में कांग्रेस को हमें हराने के लिए भेजा था।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी