नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बलात्कार के घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी काफी समय से फरार था और पुलिस से बचने के लिए अपना घर छोड़कर किराये के मकान में रह रहा था। लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नही पाया।
इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि जिला की विशेष टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष नजर बनाये हुए है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाये हुए हैं। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ टीम को एक सूचना मिली थी कि एक भगोड़ा अपराधी राहुल नाई अपने निजी काम के लिए खजूरी चौक, भजनपुरा, दिल्ली आएगा। जिसपर एसीपी ऑपरेशन जयपाल सिंह ने निरिक्षक स्पेशल इंचार्ज राजकुमार के नेतृत्व में एएसआई यशपाल, एचसी जगोम, सीटी विनीत और सीटी रविंदर की एक टीम को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। गुप्त सूचना के आधार पर तकनीकी जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर अपराधी राहुल पुत्र दिनेश निवासी अंबिका विहार, शिव विहार, करावल नगर, दिल्ली को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि अपराधी राहुल नाई को कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिसंबर 2019 में आरोपी को बलात्कार के मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। आरोपी ने अंबिका विहार का अपना घर छोड़ दिया और रामा गार्डन करावल नगर में किराये पर रहने लगा। पुलिस ने अपराधी को पकड़कर संबंधित अदालत में पेश कर दिया है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी