बक्सर/अनीशा चौहान/- बिहार के बक्सर ज़िले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया मोड़ पर गुरुवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि चार युवक एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी पर देशी कट्टा से गोली चला दी।

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। नगर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बीरबल यादव के पुत्र राजू यादव के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्टी में शामिल चार युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी समेत हथियार सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी गौरव पांडे ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा कहां से आया, इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। हथियार मुहैया कराने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों से सघन पूछताछ जारी है।
घटना के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
इस वारदात से आक्रोशित मठिया मोड़ के स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असल वजह क्या थी। उधर, मठिया मोड़ इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि हालात पूरी तरह नियंत्रण में रखे जा सकें।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद