गाजियाबाद/- कर्नाटक सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर नारी शक्ति संगठन ने कड़ा विरोध जताया है।

संगठन की अध्यक्ष रीमा वर्मा (अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, तेज़तर्रार राष्ट्रवादी महिला नेता एवं RWA प्रमुख) ने इसे “कांग्रेस की वैचारिक दिवालियापन की मिसाल” बताया।
उन्होंने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है जो “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना से भारतीय संस्कृति, एकता और अखंडता की रक्षा करता है। इस शर्मनाक बयान के विरोध में नारी शक्ति संगठन ने प्रियांक खड़गे का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

रैली पन्नू चौक तक निकाली गई, जहाँ नारों के साथ पुतले को चप्पलों से मारा गया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी उत्पन्न हुई, लेकिन रीमा वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंततः पुतला दहन में सफल रहे। इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिनमें प्रमुख नाम हैं: आशा भंडारी, सुनीता, मिथिलेश उपाध्याय, मीरा विश्वास, उमा, प्रमिला, नेहा, हिना वर्मा, अनीता बजाज, सुधा आदि।
रीमा वर्मा ने दो टूक कहा:
“जो संगठन राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है, उस पर प्रतिबंध की बात करना कांग्रेस की सोच और मंशा को उजागर करता है। देशवासी इसका जवाब देंगे।”


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी