नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अच्छा नहीं रहा, जहां भारत के हिस्से में केवल एक सिल्वर और पांच कांस्य पदक आए। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लाल किले पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की और इस मुलाकात से जुड़ी कई तस्वीरें भी साझा कीं। खिलाड़ियों ने पीएम को उपहार भी दिए।
किसने क्या उपहार दिया?
ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न उपहार दिए। मनु भाकर, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया, ने पीएम को एक पिस्टल उपहार में दी। कांस्य पदक विजेता रेसलर अमन सहरावत और हॉकी के महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हस्ताक्षरित जर्सी सौंपी। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम की ओर से हॉकी स्टीक उपहार में दी। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत की, लेकिन इस बातचीत के विवरण की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
अनुपस्थित खिलाड़ी
इस समारोह में कई खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाए। विनेश फोगाट 17 अगस्त को भारत लौटेंगी, जबकि नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से सीधे जर्मनी चले गए हैं, जहां उनकी सर्जरी की योजना है। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भी इस समारोह में अनुपस्थित रहीं।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन