PM नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में कर योग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में कर योग

-'नई योग इकोनॉमी को बढ़ते देख रही दुनिया', Yoga Day पर श्रीनगर में बोले PM मोदी

श्रीनगर/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – भारत समेत पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 2014 से हुई। योग दिवस के मौके पर सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी अलग-अलग जगहों पर योग करते नजर आए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में योग कर रहे हैं। हालांकि, बारिश के कारण PMकेंद्र के अंदर ही योग कर रहे हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डल झील के किनारे केंद्र के बाहर मैदान में हजारों लोग योग कर रहे हैं।

पूरी दुनिया में लोग योग कर रहे हैं- PMमोदी

PMमोदी ने कहा कि एकाग्रता मानव मन की शांति है। आज योग हर जगह शामिल हो रहा है। योग से सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग से हमें आत्मज्ञान मिलता है। ये हम महसूस कर रहे हैं। योग से रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। दुनिया भर से लोग भारत आकर योग सीख रहे हैं। कश्मीर की धरती से हम आपको योग दिवस की बधाई देते हैं। हर साल योग के रिकॉर्ड बनते हैं। योग की यात्रा निरंतर जारी है। इसके प्रति बहुत आकर्षण है। मैं जिस भी विश्व नेता से मिलता हूं वह योग के बारे में बात करता है। जर्मनी में भी लोग योग कर रहे हैं। विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों में योगाभ्यास किया जा रहा है। योग अब अपने सीमित दायरे से आगे निकल चुका है।

फ्रांस की महिला योगा टीचर को दिया गया पद्मश्री सम्मान- PMमोदी

PMमोदी ने कहा कि इस साल फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को भारत में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के बारे में जागरूकता पैदा करने में समर्पित कर दिया। आज दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में योग पर शोध हो रहा है; शोध पत्र प्रकाशित हो रहे हैं।

योग हमें ताकत देता है- PMमोदी

शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग हमें ताकत देता है। श्रीनगर आकर मुझे ये महसूस हो रहा है। पूरी दुनिया में लोग योग कर रहे हैं। मैं कश्मीर की धरती से लोगों को योग दिवस की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि दस साल पहले मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox