पेरिस ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान की टक्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेरिस ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान की टक्कर

-क्वालिफायर में आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए उम्मीदें एक बार फिर से जीवित हैं, जब जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, जो टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, ने विश्व चैंपियनशिप और डायमंड लीग जैसे प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किए हैं।

हालांकि, इस बार पेरिस में नीरज को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिसमें जूलियन वेब्बर, याकब वादलेयच और एंडरसन पीटर्स जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। क्वालिफायर आज, 6 अगस्त को होने वाला है और भारत के फैंस को नीरज से बहुत उम्मीदें हैं।

नीरज और अरशद की राइवलरी की शुरुआत एशियन गेम्स 2018 से हुई थी, जहां नीरज ने गोल्ड और अरशद ने सिल्वर जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भी यह राइवलरी ध्यान का केंद्र बनी रही थी, जहां नीरज ने स्वर्ण पदक जीता था और अरशद फाइनल तक पहुंचे थे। इस मुकाबले का इंतजार सभी को है और देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस बार बाजी मारता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox