पूर्व CM जगन रेड्डी पर गंभीर आरोप, शराब घोटाले में SIT की चार्जशीट पेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व CM जगन रेड्डी पर गंभीर आरोप, शराब घोटाले में SIT की चार्जशीट पेश

-शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: 48 लोगों को बनाया गया आरोपी

अनीशा चौहान/-  आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एसआईटी द्वारा दायर प्रारंभिक आरोपपत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का नाम रिश्वत लेने वालों में उल्लेख किया गया है। हालांकि, जगन मोहन रेड्डी का नाम विशेष जांच दल द्वारा शनिवार को यहां एक अदालत में दायर 305 पन्नों के चार्जशीट में शामिल है, लेकिन उन्हें मामले में आरोपी के रूप में नहीं दर्शाया गया है।

वहीं, अदालत ने अभी तक चार्जशीट का संज्ञान नहीं लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया कि साल 2019 और 2024 के बीच, डिस्टिलरी से हर महीने औसतन 50 से 60 करोड़ रुपये एकत्र किए गए और सहयोगियों और शेल कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।

48 लोगों को बनाया गया आरोपी
एक गवाह का हवाला देते हुए आरोपपत्र में बताया गया कि किस प्रकार रिश्वत विभिन्न आरोपियों के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई। हालांकि, एसआईटी अब तक 48 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी चुकी है, लेकिन आरोपपत्र में केवल 16 का नाम दर्ज किए है। वहीं, कोर्ट को बताया गया कि 20 दिनों में एक और आरोप पत्र दायर किया जाएगा। चार्जशीट के मुताबिक, वाईएसआरसीपी सरकार ने शराब नीति को शराब वितरण पर पूर्ण नियंत्रण रखने के लिए डिजाइन किया था। जिससे आरोपी अधिकारियों को भारी कमीशन मिल सके। इस तरह की रिश्वत का अधिकांश हिस्सा नकद या सोने के रूप में प्राप्त हुआ था।

पूर्व सीएम के सलाहकार मुख्य आरोपी
एसआईटी ने दावा किया कि रिश्वत की शुरुआत आधार मूल्य के 12 प्रतिशत से हुई और बाद में इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री के सलाहकार, राज कासिरेड्डी उर्फ कासिरेड्डी राजशेखर रेड्डी जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर उन डिस्टिलरियों से OFS से रोक दिया है। जिन्होंने रिश्वत की मांग का विरोध किया था। SIT ने अदालत को बताया कि इस मामले में अब तक 62 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox