पुलिस ने 54 लाख की हेरोइन पकड़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने 54 लाख की हेरोइन पकड़ी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने झाड़ौदा बार्डर पर इंटर स्टेट बार्डर चैकिंग के दौरान हरियाणा से दिल्ली में आ रही टाटा सफारी कार में चार आरोपियों को 77 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। इंटर नेशनल मार्किट में इस ड्रग्स की कीमत 54 लाख रूपये के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। डीसीपी द्वारका ने बीएचडी थाना पुलिस की एक और सफलता पर बधाई दी है।

इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इंटर स्टेट बार्डर पर हाई अलर्ट के तहत की जा रही जांच के दौरान बीएचडी पुलिस ने चार ड्रग तस्करों को पकड़ा है। उक्त चारों आरोपी हरियाणा से दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हे रोका और जांच आरंभ की तो पुलिस को आरोपियों की हरकत पर कुछ शक हुआ जिसपर पुलिस ने पूछताछ आरंभ की और जांच में पुलिस ने आरोपियों से 77 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी अमित सिक्का उर्फ मनु पुत्र हरीश निवासी शिवाजी कालोनी रोहतक, मोहित पुत्र राजेन्द्र निवासी डबल फाटक आजाद नगर रोहतक, लक्षय पुत्र राजेष निवासी कमला नगर रोहतक व अमित उर्फ मिट्टा पुत्र सुरेश कुमार निवासी आजाद नगर रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह ड्रग दिल्ली मे किसे और कहां सप्लाई की जानी थी। उन्होने बताया कि नजफगढ़ एसीपी के निर्देश के तहत इंस्पेक्टर सी आर मीणा के नेतृत्व में हवलदार संतोष व सिपाही प्रदीप झाड़ौदा बार्डर पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे तभी एक टाटा सफारी एचआर 12 यू 0087 तेजी से आई और गाड़ियों को ओवरटेक कर बार्डर पार करने की कोशिश कर रही थी तभी हवलदार ने उसे रोक लिया और कागजात व लाईसेंस दिखाने की मांग की। लेकिन वो लोग भागने की कोशिश करने लगे तो सिपाही ने बैरिकेट लगा कर गाड़ी को रोक लिया और आरोपियों से पूछताछ आरंभ की। उनकी हरकतांे पर पुलिस को शक हो गया और उन्होने जब गंभीरता से जांच की तो उनके पास से ड्रग बरामद हुई। हवलदार ने इसकी जानकारी एसएचओ को दी। जिसपर एसीपी व एसएचओ दलबल के साथ मौके पर पंहुच गये और आरोपियों को पकड़ लिया। यहां बता दें कि हवलदार संतोष ने इसी बार्डर पर अब तक कई शराब तस्करों को अपनी जान पर खेल कर पकड़ा है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने अच्छा काम किया है। वह आला अधिकारियों को हवलदार व सिपाही को पुरष्कृत करवाने की रिपोर्ट भेजेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox