पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया नन्हे मेहमान ‘दीपज्योति’ का स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया नन्हे मेहमान ‘दीपज्योति’ का स्वागत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर अपने सक्रिय होने के लिए जाने जाते हैं, और उनके द्वारा साझा की गई हर जानकारी तेजी से वायरल हो जाती है। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक नई खबर साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है और इस मेहमान का नामकरण भी किया गया है।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए सदस्य का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दीपज्योति के साथ उनकी ममता भरी गतिविधियाँ दिखाई गई हैं। वीडियो में पीएम मोदी दीपज्योति को अपनी गोद में बिठाकर उसे प्यार और दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी ने दीपज्योति की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री उसे मंदिर में माला पहनाते हुए और अपनी गोद में दुलार करते हुए दिखाए गए हैं। दीपज्योति भी पीएम मोदी के पास बेहद सहज और प्यारा नजर आ रहा है, जैसे कि वर्षों से परिचित हो। पीएम मोदी उसे पीएम आवास के गार्डन में घूमते हुए भी नजर आए, जो इस नए सदस्य के स्वागत को और भी खास बना देता है।

इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है, और उनके फॉलोअर्स दीपज्योति को लेकर अपनी शुभकामनाएँ और प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox