पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारी जासूसी के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार, देश छोड़ने का आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारी जासूसी के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार, देश छोड़ने का आदेश

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका नई दिल्ली/ मनोजीत सिंह/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा /- दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दो वीजा सहायक आबिद हुसैन और ताहिर खान वीजा सहायक के रूप में काम करते हैं और आईएसआई के संचालक हैं। भारत ने उन्हें पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित किया। कल तक दोनों को भारत छोड़ना है। अधिकारियों ने रविवार शाम इस बात की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक जासूसी में लिप्त नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के दो वीजा सहायकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं, विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है, ‘नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के दो अधिकारियों को भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने जासूसी में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सरकार ने उन्हें अवांछित घोषित किया है और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है.

भारतीय बताते थे खुद को और करते थे जासूसी
आधार कार्ड नकली बनवाकर दिखा रहे थे. 42 वर्षीय आबिद हुसैन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित शेखपुरा जिला जबकि 44 वर्षीय मोहम्मद ताहिर इस्लामाबाद का रहने वाला है। दोनों को उस समय पकड़ा गया, जब दोनों भारत विरोधी काम कर रहे थे। वे दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम घूमते थे और जासूसी करते थे, लेकिन फर्जी आईडी बनाकर खुद को भारतीय बताते थे।

दोनों देश छोड़ने को कहा गया है 24 घंटे में
दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों को पर्सन नॉन-ग्रेटा (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया गया है। अब दोनों को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पाकिस्तानी अधिकारियों की भारत विरोधी गतिविधियों पर पाकिस्तानी उच्चायोग में कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई गई है। उच्चायोग को दो टूक कहा गया है कि भारत में रहकर भारत की सुरक्षा के खिलाफ इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) से सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उसके डिप्लोमेटिक मिशन का कोई सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नहीं हो या ऐसा काम नहीं करे जो किसी राजनयिक की शाख के खिलाफ हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox