नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आज पालम गांव के शिव मंदिर धर्मशाला में पालम बारह की संयुक्त पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें पालम गांव की बेटी पल्लवी सोलंकी, सुपुत्री मुकेश सोलंकी, का सिविल जज के रूप में चयन होने पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि आज पूरे पालम गांव और देश के लिए एक गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी का न्यायिक सेवा में चयन होना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि पालम 360 उत्तर भारत की सबसे बड़ी खाप पंचायत है, जो हमेशा से लड़के और लड़कियों में समानता का पक्षधर रही है। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा ही लड़के और लड़कियों को शिक्षा, सरकारी सेवाओं, और खेल के क्षेत्र में समान अवसर देने का काम किया है। हमारे युवाओं को समाज की जड़ों से जोड़कर उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने आगे कहा कि पल्लवी सोलंकी का चयन गांव और समाज की बेटियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें पालम 360 की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।

चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि पालम 360 खाप पंचायत सदियों से समाज को एकजुट करने और सामूहिक प्रगति की दिशा में कार्यरत रही है। उन्होंने कहा, “हमारी परंपरा में समय के साथ सकारात्मक बदलाव करते हुए समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी महत्वपूर्ण है।”

इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने सुश्री पल्लवी को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि उनकी सफलता न्यायपालिका के माध्यम से न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में पालम का नाम रोशन करेगी।
आज की इस पंचायत में चौ० सूरजभान, चौ० सतबीर, रामचंद्र, दीपक वशिष्ठ, राजपाल नम्बरदार, रमेश, सुखबीर सोलंकी, राम सिंह जुलाह, और कृष्ण यादव सहित फेडरेशन के बिजवासन के अध्यक्ष रवींद्र सोलंकी, विनोद वशिष्ठ, बी एस चौहान, और ओमवीर सोलंकी भी उपस्थित थे।


More Stories
दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान
दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
एनआई एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
धामी सरकार का प्रशासनिक एक्शन, अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव