नॉर्थ दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉर्थ दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़

-51 किलो से अधिक गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने गांजा की अवैध तस्करी और बिक्री में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 51 किलो से अधिक गांजा, एक लाख से ज्यादा नकदी और एक कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशे की खेप लाने-ले जाने में किया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एंटी-नारकोटिक्स सेल लगातार नॉर्थ दिल्ली इलाके में सक्रिय ड्रग सप्लायर्स पर नजर बनाए हुए थी। इसी कड़ी में 25 नवंबर को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर बुराड़ी के कमालपुर इलाके में एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। यहां एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की गई, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में खुला पूरे नेटवर्क का राज

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से अलग-अलग लोगों से गांजा खरीदकर दिल्ली में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर अगले दिन स्वरूप नगर क्षेत्र से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भी गांजे की खेप बरामद हुई। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे यह नशीला पदार्थ उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले एक रिश्तेदार से मिलता था।

दिल्ली-एनसीआर में फैला था नेटवर्क

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए एक अन्य सप्लायर का पता लगाया। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से फरार होने के बाद पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक पीछा कर उसे हरियाणा के फरीदाबाद इलाके से दबोच लिया। उसके साथ गांजा लेने पहुंचे एक अन्य आरोपी को भी मौके से पकड़ा गया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की गई।

नोएडा से हुई बड़ी बरामदगी

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य बीते एक साल से त्रिपुरा से गांजा मंगाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नोएडा में एक अन्य ठिकाने पर छापा मारकर अतिरिक्त गांजे की खेप बरामद की। इस कार्रवाई के बाद कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों और आबकारी कानून से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लिए नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे।

जांच जारी, अन्य तस्करों की तलाश

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में जांच अभी जारी है और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बरामदगी का विवरणगांजा:

51 किलो से अधिक

नकद राशि: ₹1,02,510

वाहन: एक i-10 कार

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox