नॉर्थ जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय “मिर्ची गिरोह“ का किया भंडाफोड़,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉर्थ जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय “मिर्ची गिरोह“ का किया भंडाफोड़,

-पीएस लाहौरी गेट टीम ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 5 लाख की लूट का मामला सुलझाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला पुलिस के लाहौरी गेट थाना पुलिस की टीम ने एक अंतरराज्यीय “मिर्ची गिरोह“ का भंडाफुड़ करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार, करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों की गिरफ्तारी कर महालक्ष्मी स्वीट्स के पास स्कूटी की डिक्की से चोरी हुए 5 लाख रूपये का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 हजार रूपये नगद व डिक्की तोड़ने के उपकरण बरामद कर लिये है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझने का भी दावा किया है।
                   इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि 10 दिसंबर को केशव ढींगड़ा निवासी विश्वास नगर शाहदरा ने लाहौरी गेट थाना में स्कूटी की डिक्की से 5 लाख रूपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह किसी काम से खारी बावली जा रहे थे तो चर्च रोड़ पर उसे अचानक गर्दन में जलन सी महसूस हुई और उसने स्कूटी खड़ी कर महालक्ष्मी स्वीट्स पर जाकर गर्दन साफ की और जब वापिस आया तो देखा की स्कूटी की डिक्की खुली पड़ी है और उसमें रखे 5 लाख रूपये का बैग गायब है। एसीपी कोतवाली अक्षत कौशल के मार्ग निदेंशन में एसएचओ विजेन्द्र राणा ने एसआई मनमीत मलिक के नेतृत्व में हवलदार बिजेंदर, राजेन्द्र व सिपाही सचिन, विपिन और मोनित की टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान की और खबरियों के माध्यम से उनका पता ठिकाना मालूम किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने फतेहपुरी चौक में अपना जाल बिछाया और छवि गुवाला व मंजीत गुवाला को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी में आरोपियों से 15 हजार रूपये नगद बरामद किये तथा डिक्की तोड़ने के उपकरण भी बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान आरोपी हिन्दी नही जानते थे तो पुलिस ने दुभाषिये की मदद से उनके सारे राज उगलवाये। उन्होने बताया कि वह मिर्ची गिरोह के सदस्य है और दिल्ली में अपने दो और साथियों के साथ लोगों पर मिर्ची पाउडर फेंक कर वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियो ंने बताया कि व 15 दिन पहले ही दिल्ली आये है और आनन्द विहार में रहते है। उन्होने अभी तक 6 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई तरह से वारदातों को अंजाम देते है और अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। पुलिस ने आरोपियो ंकी पहचान छवि गुवाला निवासी पीएस राजगंज, जिला, जैपई गुरी, पश्चिम बंगाल व  मनजीत गुवाला निवासी पीएस राजगंज, जिला, जयपुरी गुरी, पश्चिम बंगाल के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का व उनके दूसरे साथियों का पता लगा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox