नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला सीजन 13 एपिसोड्स के बाद खत्म हो गया था, जिसे फैंस के बीच दूसरे सीजन को लेकर काफी उत्सुकता थी। अब कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि शो का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।
सूत्रों के अनुसार, शो की टीम ने 13 अगस्त से नए सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस बार शो के पहले एपिसोड में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ की कास्ट को गेस्ट के रूप में बुलाया गया है। टीवी पर सालों तक राज करने के बाद कपिल शर्मा का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आना और उनके शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलना बेहद दिलचस्प था।
सीजन 1 को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। कुछ ने इसे काफी प्यार दिया, जबकि कुछ ने इसे रिपीटेटिव बताते हुए क्रिटिसाइज किया था। इसके बावजूद, शो के मेकर्स ने यह सुनिश्चित किया है कि दूसरा सीजन लाया जाएगा, और अब यह जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। हालांकि, लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इस बार कपिल शर्मा अपने शो में कौन सा नया कॉमेडी तड़का लाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ