नेटफ्लिक्स पर जल्द लौटेगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन: नए एपिसोड्स के लिए शूटिंग शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेटफ्लिक्स पर जल्द लौटेगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन: नए एपिसोड्स के लिए शूटिंग शुरू

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला सीजन 13 एपिसोड्स के बाद खत्म हो गया था, जिसे फैंस के बीच दूसरे सीजन को लेकर काफी उत्सुकता थी। अब कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि शो का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।

सूत्रों के अनुसार, शो की टीम ने 13 अगस्त से नए सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस बार शो के पहले एपिसोड में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ की कास्ट को गेस्ट के रूप में बुलाया गया है। टीवी पर सालों तक राज करने के बाद कपिल शर्मा का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आना और उनके शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलना बेहद दिलचस्प था।

सीजन 1 को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। कुछ ने इसे काफी प्यार दिया, जबकि कुछ ने इसे रिपीटेटिव बताते हुए क्रिटिसाइज किया था। इसके बावजूद, शो के मेकर्स ने यह सुनिश्चित किया है कि दूसरा सीजन लाया जाएगा, और अब यह जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। हालांकि, लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इस बार कपिल शर्मा अपने शो में कौन सा नया कॉमेडी तड़का लाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox