बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले और 1971 शहीद स्मारक पर तोड़फोड़: शशि थरूर ने जताई गहरी चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले और 1971 शहीद स्मारक पर तोड़फोड़: शशि थरूर ने जताई गहरी चिंता

बांग्लादेश/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद भी स्थिति अस्थिर बनी हुई है, और हिंदू समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में प्रदर्शकारियों ने 1971 के युद्ध स्मारक स्थल पर लगी मूर्तियों को निशाना बनाकर तोड़ दिया है, जिससे वहां की स्थिति और गंभीर हो गई है। इस घटना से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गहरी चिंता व्यक्त की है और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कानून और व्यवस्था बहाल करने की अपील की है।

शशि थरूर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुजीबनगर के शहीद स्मारक में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें देखकर बहुत दुख हुआ है। यह घटना बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों, भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों और घरों पर हुए हमलों के बाद हुई है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।” उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से आग्रह किया कि वे सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश की आजादी के प्रतीक के रूप में बनाए गए इस स्मारक पर हमला, देश में बढ़ती अस्थिरता और सांप्रदायिक तनाव की ओर इशारा करता है। इस प्रकार की अराजकता और हिंसा को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता, और भारत इस कठिन समय में बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox