नांगलोई में ठेकेदार ने किशोरी से दुष्कर्म कर पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नांगलोई में ठेकेदार ने किशोरी से दुष्कर्म कर पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

-मामले में दिल्ली पुलिस को दिल्ली महिला आयोग ने भेजा नोटिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाहरी दिल्ली/मानसी शर्मा/- बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में एक ठेकेदार ने एक किशोरी को फुसलाकर पहले घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया। घटना गत 15 जुलाई की है। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।
              बाहरी दिल्ली डीसीपी समीर शर्मा ने बताया की आरोपी की पत्नी अभी भी फरार चल रही है, जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा मांगा है। आयोग ने पुलिस से कहा है कि पीड़िता का बयान तुरंत अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाए, क्योंकि बच्ची की हालत बेहद गंभीर है। लड़की के पिता ने महिला आयोग को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी एक जूता फैक्ट्री में काम करती थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक दिन जूता फैक्ट्री का एक ठेकेदार अपनी पत्नी की बीमारी के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और लड़की के साथ बलात्कार किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox