नजफगढ़ थाना पुलिस ने पकड़े दो स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस ने पकड़े दो स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के तहत नजफगढ़ थाना केसिपाही नेमी चंद ने गश्त के दौरान दो स्नेचरों को पकड़ा है जो एक आदमी का फोन स्नेच कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से स्नेच किया मोबाईल फोन बरामद नही कर पाई है। जबकि पुलिस ने आपराधिक वारदातों में प्रयोग की जाने वाली बाईक जप्स्त कर ली है। पुलिस आरोपियों से और मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ थाने का सिपाही नेमी चंद 7 जनवरी को गश्त कर रहा था तो उसने देखा की एक व्यक्ति मोदटरसाईकिल के पीछ भाग रहा है तो उसने भी बाईक वालों का पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी तेज गति से बाईक चलाने लगे लेकिन इसी बीच बाईक फिसल गई और सिपाही ने एक आरोपी संदीप को पकड़ लिया जबकि दूसरा अरोपी फोन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता दलीप पुत्र सुरेश राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी संदीप पुत्र औमप्रकाश निवासी कृष्ण विहार, सुरखपुर रोड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी नितेश झा उर्फ छुटका पुत्र धनश्याम निवासी कृष्ण विहार नजफगढ़ को भी पकड़ लिया लेकिन अभी तक पुलिस स्नेच किये गये मोबाईल फोन का पता नही लगा पाई है जिसके लिए पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाईक भी जब्त की है। जो वारदातों में प्रयोग की जाती थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox