नजफगढ़ में गृह राज्यमंत्री ने सीआईएसएफ के हाउसिंग कॉम्लेक्स का किया उदघाट्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में गृह राज्यमंत्री ने सीआईएसएफ के हाउसिंग कॉम्लेक्स का किया उदघाट्न

-इस हाउसिंग काम्प्लेक्स में दिल्ली मेट्रो की ब्लू, ग्रीन, ग्रे और मैजेंटा लाइनों में तैनात सीआईएसएफ के 768 कर्मियों को मिलेंगे घर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के बापरौला इलाके में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सीआईएसएफ कर्मियों के लिए हाउसिंग काम्प्लेक्स का उदघाट्न किया.। यह हाउसिंग काम्प्लेक्स दिल्ली मेट्रो की ब्लू, ग्रीन, ग्रे और मैजेंटा लाइनों में तैनात सीआईएसएफ के 768 कर्मियों के लिए होगा।


                    इस मौके पर नीना सिंह, एडीजी (मुख्यालय), एनजी गुप्ता, आईजी (एनसीआर), उदयन बनर्जी आईजी (एडमिन), जितेंद्र राणा, डीआईजी (डीएमआरसी) और सीआईएसएफ, दिल्ली मेट्रो और डीएसआईआईडीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उदघाट्न समारोह में एडीजी (मुख्यालय) नीना सिंह और सीआईएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का स्वागत किया और हाउसिंग काम्प्लेक्स और सीआईएसएफ कर्मियों के कल्याण के लिए किए जा रहे अन्य प्रयासों के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर नित्यानंद राय ने ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा किए गए योगदान और बलिदान की सराहना की। उन्होंने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा कल्पना की गई कई कल्याण कार्यक्रमों को भी दोहराया।
                    उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों और पुलिसकर्मियों सहित उनके परिवारों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध और सक्रिय रूप से लगी हुई है। पहले फेज में गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ कर्मियों की इन 768 आवासीय इकाइयों के लिए लगभग 133 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे और बापरोला में ही अतिरिक्त 312 आवासीय इकाई के लिए 54 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। गृह राज्यमंत्रीगृह राज्यमंत्रीइस दौरान उन्होंने एक जिम्नैजियम, डिस्पेंसरी, पुलिस कैंटीन, कौशल विकास केंद्र और क्रेच का भी उदघाट्न किया। जो परिसर में रहने वाले परिवारों के लिए होगा. उन्होंने इस अवसर पर एक पौधा भी लगाया और स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox