नजफगढ़ के दिचाऊं कलां गांव के खेतों में बारिश का पानी भरने से फसल हुई बर्बाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के दिचाऊं कलां गांव के खेतों में बारिश का पानी भरने से फसल हुई बर्बाद

-किसानों ने की मुआवज़े की मांग 

नजफगढ़/नई दिल्ली/सुनील बाल्यान/-  नजफगढ़ के  दिचाऊं कलां गांव के खेतों में बारिश का पानी भरने से किसानो की सारी फसल बर्बाद हो गई है। किसानो ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से ख़राब हुई फसल का मुवावज़ा देने की मांग की है। गौरतलब है की दिल्ली में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते दिचाऊं कलां गांव के काफी खेतो में बारिश का पानी भर गया है जिसके चलते कई एकड़ में लगाई गई किसानो की फसल बर्बाद हो गई है। फसलों की बर्बादी को देख किसानों का दर्द छलक रहा है. खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई है जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बारिश के पानी के साथ ही दिचाऊं कलां गांव के खेतों में पास से गुजर रहे नालो का पानी भी आ रहा है। गांववालों का कहना है की भारी बारिश के चलते दिचाऊं कलां गांव के पास से गुजरने वाली ड्रेन उफान पर हैं और इस ड्रेन का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में आ रहा है.जिसके कारण तक़रीबन 100 एकड़ में किसानो द्वारा लगाई गई गोभी ,भिंडी और जवार की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। भारी बारिश के चलते फसलों में हुए नुकसान को लेकर दिचाऊं कलां गांव के आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार शौकीन ने बताया की गांव के पास से गुजरने वाली ड्रेन के ओवरफ्लो होने का कारण जय विहार में बन रहा पूल है जहाँ पर विभाग के अधिकरियों द्वारा पानी की ब्लॉकेज की गई है। गांववालों का यह भी आरोपी है की काफी वर्षो से इस ड्रेन की सफाई नहीं हुई है जिसके चलते इसमें बारिश के दिनों में पानी ओवरफ्लो हो जाता है और यह गांव के खेतो में भर जाता है। हालांकि सांसद कमलजीत सहरावत और मंत्री कैलाश गहलोत अभी कुछ दिन पहले ही गांव में पीएनजी गैस पाइपलाइन के कार्य को अपना अपना बताकर नारियल फोड़ने आये थे लेकिन शायद  उन्हें यहाँ पर बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल दिखाई नहीं दी। फिलहाल किसानों ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से ख़राब हुई फसल का मुवावज़ा देने की मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox